
रतलाम 28 जनवरी 2022। आर.डी.ए. (रतलाम विकास प्राधिकरण) के बोर्ड द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर का नामकरण सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम करने एवं उनकी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किए जाने से पाटीदार समाज हर्षित है। समाजजनों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर होने वाले नामकरण एवं प्रतिमा स्थापना हेतु सक्रिय पहल करने वाले विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन कर उनका आभार जताया। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के प्रति भी समाजजनों ने कृतज्ञता ज्ञापित की।
आर.डी.ए. के बोर्ड ने हाल ही में अपनी बैठक में रतलाम में बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर की योजना को स्वीकृति दी है। विधायक चेतन्य काश्यप ने इसके लिए कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम से चर्चा करने के साथ-साथ शासन को भी पत्र लिखा था। पाटीदार समाज ने किसान आयोग के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार एवं जिलाध्यक्ष जगदीश पाटीदार के नेतृत्व में श्री काश्यप का शॉल ओढाकर सम्मान किया। इस दौरान समाज के महामंत्री सुभाष पाटीदार, हरिराम शाह, गिरधारीलाल, गोविंदराम, लालबहादुर पटेल, प्रवीण पाटीदार वेदांत, बद्रीलाल काग, अमृत पटेल, राजेन्द्र पाटीदार, किशोर पाटीदार, आशीष पाटीदार आदि मौजूद रहे।