CM हेल्प लाइन को माध्यम बनाकर अवैध वसूली/ब्लैक मेलिंग करने वालो की जांच प्रारम्भ

रतलाम। शिकायतों की मोनिटरींग में यह तथ्य सामने आया है की विगत 3 वर्षो में कुछ व्यक्तिओ द्वारा CM हेल्प लाइन शिकायत को माध्यम बनाकर सामने वाले अनावेदक को डरा धमका कर, दबाव बनाकर अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग का कार्य किया गया है या किया जा रहा है ।
अतः पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौरव तिवारी (भा0पु0से0) के निर्देशन में जिला रतलाम में पिछले 3 वर्षो में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की जा रही है, जिसके अंतर्गत उन लोगो की सूची तैयार की जावेगी जो व्यक्ति बार बार CM हेल्प लाइन शिकायत का प्रयोग कर दूसरे व्यक्तिओ के विरुद्ध शिकायत करना, दबाव बनाना, अनियमिताओ की शिकायत कर ब्लैक मेलिंग कर अवैध वसूली कर कार्य कर रहे है ।
जांच में यह तथ्य सामने ने आए है की विगत 3 वर्षो में कुछ व्यक्तिओ द्वारा 40 से 50 शिकायत CM हेल्प लाइन के माध्यम से की गई है व जांच के दौरान अनावेदक पक्ष पर दबाव बनाकर अंत में अनावेदक से पैसे लेकर राजीनामा किया जाकर उन शिकायतों को बंद करा दिया गया है ।
अतः जो भी लोग इस प्रकार से CM हेल्प लाइन का दुरुपयोग कर रहे है व CM हेल्प लाइन का हथियार के रूप में उपयोग कर अवैध वसूली कर रहे है, उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी ।

Play sound