वायरल विडियो के आधार पर आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

रतलाम । कल दिनांक को एक वायरल विडियो पुलिस के संज्ञान में आया जिसमे एक व्यक्ति अन्य दूसरे व्यक्ति को गाली गलोच कर मार पीट करता दिखाई दे रहा है । वायरल विडियो के संज्ञान में आने पर पीडि़त व्यक्ति की तलाश की गई व पीडि़त सैफुदीन पिता गुलाबनबी पाटलीबाला निवासी सईफ़ी मोहल्ला चाँदनी चौक रतलाम की रिपोर्ट पर से थाना माणक चौक में अपराध क्र:- 41/22 धारा :- 323,294,506 भा0द0वि0 का आरोपी वीरेंद्र पिता श्यामलाल राठौड़ निवासी डोगर धाम रतलाम के विरुद्ध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया ।प्रकरण में आरोपी वीरेंद्र पिता श्यामलाल राठौड़ निवासी डोगर धाम रतलाम को गिरफ्तार किया गया है व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है ।

Play sound