श्री गौरव तिवारी पुलिस अधीक्षक के पद पर एटीएस पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ

रतलाम। गृह विभाग म.प्र. शासन द्वारा आज ६ जिलों के भापुसे अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई । उक्त सूची के अनुसार रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी को एटीएस पुलिस मुख्यालय भोपाल में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है । वहीं बालाघाट के पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है ।
