
विजापुर जैन स्थानक भवन 29 जनवरी 2021 । किसी काम को लेकर तर्क और वितर्क की उर्जा को उसी काम की सफलता में लगा दे समय और शक्ति सार्थक होगी उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि सुझाव के बदले सहयोग चालू कर दें तो पुण्य के भागी बनेगे।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति समर्थन और विरोध आरोप-प्रत्यारोप पक्ष विपक्ष और गलत सही को ठहराने के लिए अनमोल समय व्यर्थ बर्बाद कर रहा है । मुनि कमलेश ने कहा कि क्या हुआ क्या होना चाहिए इसके बजाय मैं क्या कर सकता हूं ध्यान केंद्रित करें । जैन संत कहा जो कमियां निकालने में जो समय लगाते हैं वह कमियों को पूरी करने के लिए लगाने वाला सच्चा धार्मिक है । राष्ट्रसंत ने कहा कि अच्छा और बुरा गलत और सही ज्ञान से निर्णय लें लोगों के कहने में ना आए स्वार्थ पूरा हुआ तो अच्छा नहीं तो बुरा कहने में देर नहीं करेंगे ।
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ वैजापुर शांतिनाथ जैन कबूतर खाना बनाने का प्रस्ताव मुनि कमलेश के प्रेरणा से किया श्री मूलचंद जी श्री शांतिलाल जी श्री भंवर लाल जी नाहर अहमदाबाद से पधार कर गुरु सेवा का लाभ लिया 31 जनवरी को हिम्मतनगर पधारने की संभावना है