जैन परिवार अपनी करोड़ों सम्पत्ति दान कर चला संयम पथ पर

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रहने वाले डाकलिया परिवार ने अपनी करोड़ों की संपत्ति दान कर संयम पथ पर चलने का रुख कर लिया है. डाकलिया परिवार में कुल छह सदस्य हैं. इनमें पांच लोगों ने विधिवत तरीके से साधु-साध्वी की दीक्षा ले ली है । एक बेटी 5 फरवरी को राजिम में दीक्षा लेंगी. परिवार के सदस्यों ने बताया कि वो लोग स्वेच्छा से अध्यात्म के रास्ते पर जा रहे हैं।
मुमुक्षु भूपेंद्र डाकलिया, पत्नी मुमुक्षु सपना, बेटे मुमुक्षु देवेंद्र और मुमुक्षु हर्षित के साथ दोनों बेटियां मुमुक्षु महिमा व मुमुक्षु मुक्ता के अलावा कोंडागांव की मुमुक्षु संगीता गोलछा, राजनांदगांव की मुमुक्षु सुशीला लूनिया ने श्री जिन पीयूषसागर सूरीश्वरजी की मौजूदगी में दीक्षा ग्रहण की । डाकलिया परिवार ने आचार्य पीयुष सागर महाराज के सानिध्य में जैन साधु-साध्वी की दीक्षा ग्रहण की. दीक्षा समारोह को लेकर शहर के जैन बगीचे में समाज की तरफ से व्यापक तैयारियां की गई थीं. जानकारी के अुसार मुमुक्षु भूपेंद्र ने बताया कि उनकी प्रॉपर्टी करोड़ों में है. जिसमें जमीन, दुकान से लेकर दूसरी संपत्तियां भी शामिल हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार खरतरगच्छ पंथ में ऐसा पहली बार है, जब पूरे परिवार ने एक साथ दीक्षा की है ।

Play sound