5 फरवरी को होगा उपाध्याय पद चादर महोत्सव

हैदराबाद (तेलगांना) । मेवाड़ भूषण पू. गुरूदेव श्री प्रतापमलजी म.सा. के सुशिष्ट जैन मार्तण्ड दक्षिण भूषण जिन शासन प्रभावक उपाध्याय पू. गुरूदेव डॉ. श्री गौतममुनिजी म.सा. (प्रथम) को ध्यान योगी श्रवण संघीय चतुर्थ पट्टधर आचार्य प्रवर 1008 पू. डॉ. श्री शिवमुनिजी म.सा. द्वारा नवकार मंत्र के चतुर्थ पद उपाध्याय से अलंकृत होने पर उपाध्याय पद चादर महोत्सव का भव्य आयोजन 5 फरवरी 2022 को जल विहार नेकलेस रोड़, हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है । इस अवसर पर दिं. 1 फरवरी 2022 से 5 फरवरी तक 5 पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा । जिसके तहत 1 फरवरी से 4 फरवरी तक भाग्यनगर गौसेवा सदन (गौशाला) लोअर टैंक बैण्ड हैदराबाद में कार्यक्रम आयोजित होंगे । वहीं 1 फरवरी 2022 को कर्नाटक गजकेसरी घोर तपस्वी पूज्य गुरूदेव श्री गणेशलालजी म.सा. की पुण्यतिथि मनाई जावेगी ।

Play sound