
राजगिर (बिहार)। जैन समाज की विश्व प्रसिद्ध साध्वी आचार्य मां चन्दना जी म.सा. राजगीर (बिहार) को समाजसेवा कार्य में अभूतपूर्व योगादन के लिए भारत सरकार ने पदमश्री से सम्मान्नित करने का निर्णय लिया है । उक्त समाचार मिलने के बाद जैन समाज के लिये हर्ष की लहर है । इस अवसर पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल बाफना, राजगिर राष्ट्रीय संत कमलमुनि कमलेश विद्यालय के मनोज कुमार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभय सुराणा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री सहित आदि पदाधिकारियों, युवा शाखा, महिला शाखा सहित आदि ने आचार्य श्री चंदना जी म.सा. को शुभकामनाएं दी ।