माघ मास की मंगलवारी अमावस्या के अवसर पर गौ माताओं को 21 क्विंटल गुड़ की लापसी व गो पूजन खेतलपुर स्थित गोपाल गौशाला में किया जाएगा

रतलाम। माघ माह के मंगलवार को अमावस्या पर नगर की प्रमुख महिला मंडलों द्वारा 2500 गौ माताओं को 21 क्विंटल मीठी लापसी खिलाई जावेगी। आगामी ०१.०२.२०२२ , मंगलवार को वाघेला गो सेवा ग्रुप रतलाम द्वारा नगर की प्रमुख महिला मंडल द्वारा यह आयोजन किया जाएगा।जिसमें गुरु भक्त महिला मंडल लक्ष्मी नगर ,दंडी स्वामी मठ महिला मंडल दो मुंह की बावड़ी, अखिलेश्वर महादेव महिला मंडल रेलवे कॉलोनी, रत्नेश्वर महादेव भजन महिला मंडल के संयुक्त प्रयास से आगामी अमावस्या पर 21 कुंटल गुड़ की लापसी का गौ माताओं को भोजन कराया जावेगा। जिसमें रतलाम नगर की प्रमुख गोपाल गौशाला गोशाला रोड ,बकरा गौशाला त्रिवेणी रोड, पंचमुखी हनुमान गौशाला ,ईश्वर श्री योगेंद्र सागर महाराज द्वारा स्थापित शीतल धाम तीर्थ धामनोद गोशाला, बांगरोद स्थित श्री राम गौशाला सभी गौ माताओं को मीठी लापसी महिला मंडल द्वारा खिलाई जावेगी। हमारा मुख्य आयोजन खेतलपुर स्थित गोपाल गौशाला पर आगामी 1 तारीख मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।हमारे सभी महिला मंडलों द्वारा वाघेला गो सेवा ग्रुप प्रमुख दिनेश वाघेला श्रीमती श्यामा वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, श्रीमती शकुंतला सिसोदिया, कैलाश सोमानी, गोविंद सिंह शेखावत रतलाम नगर के सभी गौ भक्तों से निवेदन किया है कि मंगलवार को सुबह 11:00 बजे खेतलपुर गौशाला पहुंचकर गौ सेवा का लाभ लें ।

Play sound