आचार्य सम्राट के दिक्षा स्वर्ण जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य मे सामुहिक गौसेवा एंव सामायिक दिवस का आयोजन

रतलाम । जैन कांफ्रेसँ के जिला अध्यक्ष विनोद बाफना एंव युवा अध्यक्ष पंकज पटवा ने बताया की श्रमण संघीय आचार्य सम्राट ध्यानयोगी चतुर्थ पट्टधर डाक्टर शिवमुनिजी मसा के संयम स्वर्ण वर्ष के अवसर पर पूरे वर्षभर विभिन्न धार्मिक एंव सामाजिक कार्यक्रमों का आजोजन पूरे देश में किया जाएगा ।
इसी कड़ी में अखिल भारतीय श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस जिला शाखा रतलाम एंव श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के तत्वावधान श्री जैन दिवाकर स्मारक रतलाम पर उपप्रवर्तक श्री प्रदीपमुनि जी मसा, आगम रसिक श्री ऋषभ मुनि जी मसा एंव सेवाभावी जिनेन्द्र मुनि जी मसा के सानिध्य में सामूहिक गौसेवा एंव सामायिक दिवस का आयोजन रखा गया।
नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रितेश मूणत एंव महामंत्री विकास कटारिया ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ में नवकार महामंत्र के जाप, उपस्थित सदस्यों ने गौमाता को हरी घाँस, गुड़, रोटी एंव लड्डू खिलाकर किया गया ।
ततपश्चात उपस्थित श्रावक श्राविकाओं ने सामायिक एंव नवकार महामंत्र के जाप किये एंव गुरु भगवन्तों से मांगलिक श्रवण की। कार्यक्रम में जैन कांफ्रेंस के प्रांतीय वरिष्ठ सलाहकार इन्दरमल जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र बोथरा, संदीप चौरड़िया, राष्ट्रीय युवा मंत्री अश्विन गंग, महिला शाखा जिला अध्यक्ष सीमा मूणत नीमचौक संघ के पूर्व अध्यक्ष मणीलाल जी कटारिया, प्रेम कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया, अजय खमेसरा, कांफ्रेसँ के सन्तोष मूणत, राकेश कटारिया प्रीति बोथरा, ऋतु बाफना, ज्योति पटवा, राखी गांधी, हंसा कटारिया एंव नवयुवक मंडल के विनोद कटारिया, संजय पुंगलिया, विपिन श्रीमाल, अशोक ललवानी, दीपक कटारिया, मनीष भटेवरा, संजय खमेसरा, सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार संजय मेहता ने किया।

Play sound