श्री शीतलनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव भक्ति भाव पूर्वक मनाया गया

भदलपुर(इटखोरी) । 29.जनवरी 2022 आज पोष कृष्ण बारस शुक्रवार को जैन धर्म के 10 तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री शीतलनाथ भगवान का जन्म कल्याणक भगवान के जन्म स्थली भदलपुर (इटखोरी) में बहुत ही धूमधाम से भक्ति भाव पूर्वक मनाया गया । जिसमें सर्वप्रथम प्रातः 1008 शीतल नाथ भगवान की प्रतिमा पर अभिषेक एवम शांति धारा के साथ नवग्रह महा मंडलविधान ओर भब्य हवन किया गया ।साथ ही जन्म एवं तप कल्याणक के शुभ अवसर पर भगवान का पालना झुलाने का सौभाग्य कमेटी के महामंत्री सुरेश-प्रेम जैन झांझरी कोडरमा निवासी को प्राप्त हुआ साथ ही झांझरी जी ने बताया कि इस जन्मस्थली में कई दिनों से प्रतिदिन अभिषेक शांतिधारा के साथ नवग्रह महा मंडल विधान हो रहा है जिसमे पूरे भारत के भक्तों द्वारा बहुत ही कम राशि मे हो रहा है ।भगवान के जन्मस्थली में अभिषेक पूजन करने से कई गुणा सातिसाय पुण्य का अर्जन होता है आज के जन्मकल्याण का सभी कार्यक्रम कोडरमा के पंडित अभिषेक जैन शास्त्री ओर इटखोरी के पंडित शौरभ जैन के सानिध्य में हुवा इस विधान में विशेष रूप से कोडरमा समाज के महामंत्री ललित जैन सेठी,नरेंद जैन ,कमेटी के क्षेत्रीय मंत्री सुनील-स्वाति जैन इटखोरी के अलावा कोलकोता से आये मनोज पाटनी, रामगढ से आये सुभाष जैन पाटनी, के साथ आस पास शहर के कई भक्त शामिल होकर जन्मकल्याणक बहुत भक्ति भाव के साथ मनाया,संदया में भगवान की संगीतमय भब्य आरती का कार्यक्रम हुवा। उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन ने दी।

Play sound