तीन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की दो वेतन वृद्धि रोकी गई

रतलाम । रतलाम जिले में द्वारा अनमोल एप में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं शिशु पंजीयन की उपलब्धि अत्यंत कम होने के कारण महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।
इस क्रम में संबंधित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा समय सीमा में पत्र का उत्तर ना दिए जाने के कारण 3 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर लघु शास्ती आरोपित करते हुए दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ पीठ ब्लॉक बाजना में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती ममीता खराड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र प्रीतम नगर पीएचसी बिलपांक की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गा मालवीय, उप स्वास्थ्य केंद्र तालोद, ब्लॉक खारवा कला की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती मंजुला शर्मा की 2 वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है ।

Play sound