194 वां दिवस सिंह निष्क्रीङित व्रत (उत्तम) आज 25 वॉ पारणा निर्विघ्न सम्पन्न हुआ

श्री सम्मेदशिखर । 194 वां दिवस सिंह निष्क्रीङित व्रत (उत्तम) आज 25 वॉ पारणा दिन रविवार रोजना शाम को अंतर्मना जी की आरति का लाभ लीजिए द्य 557 दिन की मौन साधना तपस्वी मौन पूर्वक सिंहनिष्कडित व्रत करने वाले, विश्व के प्रथम आचार्य श्री अन्तर्मना प्रात: स्मरणीय आचार्य श्री 108 परम पूज्य प्रसन्न सागर जी महाराज 21 जुलाई 2021 से गुरुदेव का मौन साधना प्रारंभ है जो कि 28 जनवरी 2023 तक रहेगी। आचार्य श्री 496 उपवास और 61 दिन आहार ग्रहण करेंगे। आज गुरुदेव का 25 वॉ आहार बहुत ही निर्विघ्न सम्पन्न हुआ ।
भारत गौरव साधना महोदधि अंतर्मना आचार्य 108 श्री प्रसन्न सागर जी महाराज एवं सौम्यमूर्ति श्री 108 पीयूष सागर जी महाराज ससंघ बीसपंथी कोठी पारसनाथ में विराजमान हैं । इस पारणा में मुनि श्री 108 पुण्य सागर जी मुनिराज भी शामिल होकर अनुमोदना की । उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया राज कुमार जैन अजमेरा,विवेक जैन कोलकोता ने दी ।

Play sound