आनंद है तो जीवन है- नगर निगम आयुक्त श्री झारिया

नए भारत की गाथा ,रंगोली से की साझा

रतलाम। मध्यप्रदेश राज्य आंनद संस्थान द्वारा आयोजित आनंद उत्सव के अंतर्गत नगर निगम रतलाम द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हनुमान ताल पर किया गया । स्वच्छता थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में बालक ,बालिका तथा महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रतलाम आनंद क्लब के सभी आनंदक ने स्वच्छता सर्वेक्षण में रतलाम को नंबर एक पर लाने की भावना को चित्रित करती रंगोली बनाई । खूबसूरत रंगोलियों को देखकर नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने कहा कि यदि मुझे रंगोली प्रतियोगिता का निर्णय करना पड़ता तो मैं सभी रंगोलियों को प्रथम पुरस्कार देता। उन्होंने सभी रतलामवासियों से अपने शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लोगों के जीवन मे से तनाव दूर करने के लिए खेल व सांस्कृतिक आयोजन द्वारा आनंद उत्सव मनाया जाना बहुत ही काबिले तारीफ़ है। अब इस आनंद को अपनी प्रतिदिन की जिंदगी का हिस्सा बना लेना चाहिये। तनाव ही कम उम्र में बीमारियों के होने की वजह है। जिंदगी में आनंद की अनुभूति होना बहुत जरूरी है। आनंद है तो सब कुछ है।
पर्यावरणविद श्री खुशहाल सिंह पुरोहित ने कहा कि हम सभी प्रकृति के साथ आनंदित रह सकते हैं इसलिए आनंद क्लब पर्यावरण संरक्षण पर भी कार्यक्रम जारी रखे। मप्र जन अभियान परिषद के जिला प्रभारी रत्नेश विजयवर्गीय ने शहर को स्वच्छ,सुंदर व प्लास्टिक के निपटान के लिए प्लास्टिक की बोतल में रैपर,प्लास्टिक थैली भरकर इको ब्रिक बनाना बताया।
सीमा अग्निहोत्री द्वारा जिले के विद्यार्थियों से बनवाई गई इको ब्रिक के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि 1 हजार ब्रिक एकत्र होने पर हनुमान ताल की खूबसूरती को निखारा जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम उपायुक्त श्री विकास सोलंकी व स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर नवोदित बैरागी व दिव्या पाटीदार जोशी ,जिले के इको क्लब मास्टर ट्रेनर कृष्णलाल शर्मा भी उपस्थित थे।
रंगोली प्रतियोगिता के लिए निर्णायक डॉ माणिक डांगे, डॉ अनामिका सारस्वत व जयश्री सोलंकी रहे। आनंद उत्सव के लिए जिला प्रभारी आनंदम सहयोगी सीमा अग्निहोत्री व गिरीश सारस्वत ने कार्यक्रम का संचालन किया। आनंदक राजेंद्र चतुर्वेदी ने समस्त अतिथियों का आभार माना।
आनंद उत्सव की रंगोली प्रतियोगिता में आनंदम सहयोगी सीमा अग्निहोत्री व गिरीश सारस्वत के साथ आनंदक अणिमा आचार्य, मधु परिहार पुष्पेंद्र सिंह सिसोदिया, सुरेंद्र अग्निहोत्री , प्रतिभा सिन्हा, पवन मकवाना, सुषमा अग्निहोत्री , कृष्णलाल शर्मा, आशा पुरी, आशा रावत, धर्मा कोठारी ,विशाल वर्मा, विमलेश वर्मा, कमल सिंह राठौर, राजेंद्र चतुर्वेदी, विजय शर्मा, नरेंद्र त्रिवेदी, प्रीति गोठवाल, रामनिवास राठौर ने सहयोग किया। आनंदम सहयोगी सीमा अग्निहोत्री ने कहा कि मात्र 14 से 28 जनवरी तक ही आनंद उत्सव नहीं था, रतलाम आनंद क्लब द्वारा आनंद के लिये सतत गतिविधियां जारी रहेगी ।
रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-बालिका वर्ग-प्रथम -दीप्ति पोरवाल, द्वितीय-याशिका टाँक, तृतीय-प्रियंका गौड़, बालक वर्ग-प्रथम -आकाश शर्मा, द्वितीय-आयुष शर्मा, तृतीय-रोहित यादव, महिला वर्ग-प्रथम-निधि जैन,रिद्धि जैन, द्वितीय-राधा सांखला तृतीय- स्तुति अग्निहोत्री, आशा पूरी।

Play sound