सरकार को लघु उद्योग को प्रोत्साहन देना चाहिए ताकि उनका जीवन सुखी और समृद्ध शाली बने – राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश

श्री मणिभद्र जैन मंदिर तीर्थ 31 जनवरी 2022 । वर्तमान शिक्षा प्रणाली को जब तक संस्कारों से ओतप्रोत चरित्र निर्माण और जीवन जीने के लिए रोजगार मूलक नहीं बनाया जाएगा तब तक देश का भविष्य उज्जवल नहीं हो सकता। उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश ने ग्राम पंचायत अगलोड़ा संबोधित करते कहा कि गांव का पलायन शहर की ओर होने से संतुलन बिगड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को लघु उद्योग को प्रोत्साहन देना चाहिए ताकि उनका जीवन सुखी और समृद्ध शाली बने।
मुनि कमलेश ने दुख के साथ कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की उर्जा उपयोग नहीं के बराबर हो रहा है उन को रोजगार उपलब्ध कराकर स्वाभिमानी बनाने का काम करें।
राष्ट्र संत ने बताया कि समन्वय साधी का मूर्तिपूजक महा साध्वी कैवल्य रत्नश्री जी ने इस जन्म लेकर माटी का नाम रोशन किया है उनके नाम पर महिला उत्थान की योजना बनाई जाए गांव के सरपंच आशा बहन को प्रेरणा दी सरपंच ने तत्काल अपने स्वयं के दो प्लाट की घोषणा की महासती की जन्म भूमि मकान पर सिलाई कढ़ाई बुनाई कंप्यूटर खाकरा पापड़ आचार आदि निर्माण के लिए महिला उत्थान हेतु ग्राम पंचायत की ओर से भवन बनाने की घोषणा की उनके नाम का रोड भी नामकरण किया जाएगा अखिल भारत जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली शाखा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष डॉक्टर सुवर्णा जैन ने कार्य पूरा करने का संकल्प लिया ग्राम पंचायत की ओर से राष्ट्रसंत का अभिनंदन किया गया फरवरी के दूसरे सप्ताह में मुनि कमलेश के उदयपुर पधारने की संभावना है ।

Play sound