लायंस अभिमा क्लब रतलाम द्वारा बांगरोद खाटू श्याम मंदिर पर चार बेंच लगाई

रतलाम। सेवा और समर्पण करने में सबसे अग्रणी संस्था लायंस क्लब अभिमा द्वारा स्थायी प्रोजेक्ट किया गया।जिसमें बांगरोद स्थित खाटुश्याम मन्दिर मे श्रद्धालुओ को बैठने के लिए 4 बेंच लगवाई गई । एम जे एफ का सम्मान भी आयोजित किया गया । इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन ला.बीके माहेश्वरी एम जे एफ , ला. उमेश झालानी एम जे एफ, ला. योगेन्द्र रुनवाल एम जे एफ,. डॉ. सुलोचना शर्मा एम जे एफ सभी का लायंस क्लब अभिमा अध्यक्ष सीमा भारद्वाज ने स्मृति चिन्ह एवं पुष्प माला से सम्मान किया । मंदिर परिसर में जो बिना मास्क के लोग व जिनके पास मास्क नहीं था उन लोगों को मास्क बांटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में 1000 मास्क भी वितरीत किये। इस अवसर पर ला. जी एल टी संजय गुणावत,ला. गोपाल जोशी, ला. नीरज सुरोलिया, ला. विक्रम सिंह सिसोदिया,ला. अभिमा क्लब सचिव ला.कांता छंगाणी, कोषाध्यक्ष ला.कोशल्या त्रिवेदी, ला.प्रथमा कौशिक, ला.सुनीता पाठक,ला.कल्पना छंगाणी, ला. अमरजीत कौर,ला. रंजना कौशल आदि क्लब के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी क्लब अध्यक्ष सीमा भारद्वाज ने दी ।

Play sound