रतलाम । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ”आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था”विषय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को 2 फरवरी बुधवार प्रात: 10:30 बजे र्वचूअल संबोधन करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी रतलाम जिले के अपेक्षित कार्यकर्ताओं के लिए रतलाम नगर स्थित विधायक सभागृह (बरबड़ रोड़) मे पार्टी द्वारा श्री मोदी जी के द्वारा किये जाने वाले र्वचूअल संबोधन की व्यवस्था की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने जिले के सांसदों एवं विधायकों की सहमति से कार्यक्रम व्यवस्था प्रभारी के रूप मे पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री बलवंत भाटी की नियुक्ति की है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि कार्यक्रम मे पार्टी द्वारा तय अपेक्षित कार्यकर्ताओं मे जिले मे निवासरत भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, पार्टी के सभी सांसद एवं विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, विभाग एवं प्रकल्प के संयोजक एवं सहसंयोजक, जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, मोर्चे के जिला पदाधिकारी तथा मंडल अध्यक्ष, नगर निगम एवं नगर पालिका के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य शामिल है।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र की मोदी सरकार के नेतृत्व मे गरीब, वंचित, पीडि़त एवं किसानों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाये गये है। कोविड वैश्विक महामारी के दौर मे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने 20 लाख करोड़ रूपयें के ऐतिहासिक आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा कर उसे क्रियान्वित भी किया। कोविड से लडऩे के लिए भारत ने मोदी जी के नेतृत्व मे वैक्सीन के मामले मे आत्मनिर्भरता हासिल करते हुए खुद की वैक्सीन बनाने मे सफलता प्राप्त की। और आज हमारे देश मे श्री मोदी जी के नेतृत्व मे 164 करोड़ से अधिक टीकाकरण मुफ्त मे संपन्न हो चुका है। सारा देश आज अपने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उनका अभिनन्दन कर रहा है।