सीएम हेल्प लाईन शिकायत निराकरण में रतलाम बना नम्बर-1
रतलाम । नगर निगम रतलाम द्वारा सी.एम. हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माह जनवरी 2022 में 93.59 प्रतिशत वेटेज स्कोर प्राप्त कर ‘‘ए’’ ग्रेड के साथ प्रदेष स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आयुक्त संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश शासन श्री निकुंज कुमार श्रीवास्तव आईएएस ने पत्र प्रेषित कर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया व निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना एवं प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठां व समर्पण से कार्य कर रतलाम नगर निगम को उत्कृष्ट स्थान पर बनाये रखने की आशा की।