महावीर इंटरनेशनल ने किया एसपी तिवारी का सम्मान

रतलाम । शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी गौरव तिवारी के भोपाल स्थानांतरण पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसपी गौरव तिवारी ने कहा की महावीर इंटरनेशनल की सक्रियता एवं सेवाएं सराहनीय है। महावीर इंटरनेशनल द्वारा झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्य एवं विशेष रूप से कोरना काल में रतलाम वासियों को निशुल्क रेमडिसीविर इंजेक्शन उपलब्ध करवाना प्रशंसनीय सेवा कार्य है, जो उनकी स्मृति पटल पर सदैव रहेगा। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने कहा कि एसपी के रूप में श्री तिवारी का कार्यकाल अविस्मरणीय है विशेष रुप से अपराध की रोकथाम के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक है। सुरेंद्र जैन ने भी अपने मन के उदगार शायरी के रूप प्रस्तुत किए। महेंद्र छाजेड़, संजय जैन, पारस जैन आदि ने श्री गौरव तिवारी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया।

Play sound