महाराज: हिम्मतनगर गुजरात पुलिस (1 फरवरी 2022) । संस्कारों की होली चरित्र का पतन शरीर रोगों का शिकार होता है व्यसनों के कारण उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मृति दिवस व्यसनमुक्ती समारोह को संबोधित करते कहा कि बुराई, बीमारी और अपराध की जननी है नशा।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद से भी अनंत अनंत गुना ज्यादा खतरनाक है आतंकवादी कभी-कभी हमला करते हैं लेकिन नशा लाखों लोगों पर हमला करके अकाल मौत का शिकार बनाता है।
मुनि कमलेश ने कहा कि विश्व के सभी धर्मों ने व्यसन और धार्मिकता में 36 का आंकड़ा बताया नशा मुक्त मानव को ही उपासना का अधिकार है।
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि नशा मुक्ति के पूर्व सरकार द्वारा ऋण मुक्त या अनुदान देना फूटी मटकी में अमृत भरने के समान है केंद्र सरकार नशे से होने वाली हानियां की रिसर्च रिपोर्ट स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने चाहिए।
जैन संत ने धर्म गुरु से आव्हान किया कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए क्रांति का शंखनाद करें गुजरात पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान प्रारंभ किया है या अन्य सरकारों के लिए प्रेरणास्पद बनेगा।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर वर्ष भर नशा मुक्ति अभियान को चलाएगी विद्यालय के अंदर हिम्मतनगर से विहार करके राजगढ़ पधारे।