जीवदया सोसायटी गोशाला मे आयोजित गायों के स्वास्थ्य परिक्षण शिविर आयोजित

जावरा (अभय सुराण ) । हमारे धर्म आराधना मे भगवान महावीर स्वामी जी की वाणी मे बताया कि सभी जीवों के प्रति समभाव रखना चाहिजीवदया सोसायटी गोशाला मे आयोजित गायों के स्वास्थ्य परिक्षण शिविर आयोजितए उसी बात का अनुसरण करतें हुए जैन सोश्यल ग्रुप जावरा सेन्ट्रल एवं जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा गायों के स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन निश्चित रूप से करुणा जीवदया के प्रति सच्चे समर्पण का का प्रतिक है। उक्त विचार जीवदया सोसायटी पर समाजगौरव स्व. श्री कन्हैयालाल धारीवाल (पटेल साहब) के प्रथम पुण्य स्मरण दिवस पर जीवदया सोसायटी गोशाला मे आयोजित गायों के स्वास्थ्य परिक्षण शिविर मे श्री राज राजेन्द्र वाटिका ट्रस्ट व श्री राजेन्द्र सूरी जैन श्वेताम्बर पेड़ी ट्रस्ट के ट्रस्टी सुरेश धारीवाल द्वारा व्यक्त कियें गयें। इस मोके पर जे एस जी सेंट्रल के अध्यक्ष ललित जैन द्वारा धारीवाल परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करतें हुए कहाँ कि निश्चित तौर पर सेठ कन्हैयालाल धारीवाल पटेल साहब का नाम समाज मे जिस उँचाई पर था उसी अनुसार धारीवाल परिवार लगातार सेवाभाव समर्पण के साथ लगातार सेवा पथ पर अग्रसर है।
जेएसजीआईएफ फेडरेशन कमेटी चेयरमैन व जेएसजी जावरा मैत्री के पूर्व अध्यक्ष संदीप रांका ने अपनें विचार व्यक्त करतें हुए कहाँ जीवदया एवं मानवसेवा के कार्य के लिए सदा अग्रणी रहतें हुए सेवाकार्य करतें रहना चाहिए आज का गायों के प्रति करुणा दया का भाव रखते हुए धारीवाल परिवार द्वारा जेएसजी जावरा मैत्री एवं जेएसजी जावरा सेन्ट्रल के माध्यम से परिवार द्वारा लगातार जनहितार्थ कार्य करनें के लिए तत्पर है ऐसे परिवार के प्रति बहुत बहुत साधुवाद देते हुए भविष्य में भी सहयोग के लिये सदा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम मे पशु चिकित्सक डाॅ. कुशवाहा ने भी अपनें विचार व्यक्त करतें हुए जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री जैन सोश्यल ग्रुप जावरा सेन्ट्रल एवं धारीवाल परिवार को धन्यवाद ज्ञापीत किया ओर पशु स्वास्थ परिक्षण शिविर मे आयी टीम सैवा के लिए सदैव तत्पर रहनें का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जेएसजी सेंट्रल के संस्थापक अध्यक्ष हिम्मत धारीवाल ने भी सम्बोधित करते हुए कहा की धारीवाल परिवार हमेशा ही मानव सेवा,जीवदया के कार्य में आप सभी के साथ हमेशा ही सहयोगी है व आज पशु चिकित्सा शिविर का इतना सुंदर आयोजन कर सेंट्रल एवं मैत्री परिवार ने जीवों के प्रति सच्ची सेवा की। इस मोके पर जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतराष्ट्रीय सहसचिव अनिल धारीवाल, जेएसजीआईएफ रीजन कोषाध्यक्ष पकंज काठेंड, जेएसजी सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पगारिया, जे एस जी आई एफ म प्र रीजन के पुर्व कोषाध्यक्ष संदीप रांका, जेएसजी मैत्री सचिव दिपक मेहता, कोषाध्यक्ष शंशाक मेहता, सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष अरविंद जैन, सेंट्रल के कोषाध्यक्ष दिनेश ओस्तवाल, संजय सुराणा, राजेश संघवी,राजेश बरमेचा, शेखर धारीवाल समकित धारीवाल उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जेएसजी जावरा सेंट्रल सचिव अमित चत्तर ने किया अंत मे शंशाक मेहता द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।

Play sound