
जावरा (अभय सुराणा)। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी के जावरा प्रथम नगर आगमन पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच एवं नगर सुरक्षा जावरा समिति और अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर कॉन्फ्रेंस द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर श्री तिवारी द्वारा सभी से परिचय प्राप्त किया । वहीं संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा संगठन की सामाजिक एवं जीवदया क्षैत्र में संचालित गतिविधियों के बारे में पुलिस कप्तान को जानकारी दी गई। इस मौके पर सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।