आज 2 फरवरी से गुप्त नवरात्री प्रारंभ

सभी के लिए होगी सुखद – ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन

ग्वालियर । वर्ष की पहली और सवंत की आखरी गुप्त नवरात्री इस बार खास योगों के साथ आज 2 फरवरी से शुरू हो गई है । इस बार की नवरात्री आमजन के लिए बहुत ही सुखद होगी और अच्छे फल प्रदान प्रदान करेंगी ।
ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया कि इस बार शक्ति की देवी माँ दुर्गा की साधना का पर्व आज 2 फरवरी बुधवार से खास संयोगों के साथ आया है । इस दिन पंचक भी लग रहा है । पंचम 2 फरवरी बुधवार को प्रात: 6.45 से प्रारम्भ होकर पूरे पांच दिनों 6 फरवरी को शाम 5.09 बजे तक रहेंगा । ज्योतिषाचार्य ने बताया कि माघी गुप्त नवरात्री इस बार बुधवार को प्रारम्ब हुई । नो फरवरी को बुधाष्टमी और दुर्गाष्टमी पढऩे से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है । ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज 2 फरवरी को गुप्त नवरात्री प्रारम्भ होने के साथ 3 को गौरी व्रत, 4 को विनायक चतुर्थी, 5 को बसंत पंचमी, 6 को सर्वर्धसिद्धी योग, 7 को आरोग्य सप्तमी, 8 को भीमाष्टमी, 9 को दुर्गाष्टमी-बुद्धाष्टमी होकर 10 फरवरी को गुप्त नवरात्री पूर्ण होगी। ज्योषिचार्या डॉ. जैन ने बताया कि इस गुप्त नवरात्री में सूर्य, बुध एवं शनि ग्रहों का त्रिग्रही योग मकर राशी में रहेगा। मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह है, शनि की साधना भक्ति से बड़ा सम्बंध रहता है ।

Play sound