बसंत पंचमी रतलाम स्थापना दिवस (नगर गौरव दिवस) रतलाम स्थापना महोत्सव समिति व नगर निगम द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

रतलाम 2 फरवरी । रतलाम स्थापना महोत्वस समिति की बैठक 1 फरवरी को समिति के संस्थापक व समिति संयोजक श्री मुन्नालाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी बसंत पंचमी रतलाम स्थापना दिवस पर समिति द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम कर रतलाम स्थापना दिवस को नगर गौरव दिवस के रूप में मनाने पर सर्वानुमति से विचार-विमर्श किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष श्री प्रवीण सोनी, सचिव श्री मंगल लोढ़ा ने बताया कि रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा बसंत पंचमी पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया जिसके तहत 3 फरवरी गुरूवार को सांय 07:00 बजे रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी द्वारा स्थापित रत्नेष्वर महादेव मंदिर रत्नेश्वर रोड पर महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण कर रतलाम स्थापना का षुभारंम किया जाएगा। इसी तरह 4 फरवरी शुक्रवार रतलाम स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सांय: 7:30 से 8:30 बजे तक नगर के विभिन्न चौराहों पर आर्कषक आतिशबाजी की जावेगी।
5 फरवरी शनिवार को बसंत पंचमी रतलाम स्थापना दिवस को नगर गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए नगर निगम तिराहे पर स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर रतलाम स्थापना से आज तक पर प्रदर्षनी का षुभारंभ किया जायेगा व आतिशबाजी कर मिठाई वितरण नगर निगम रतलाम व रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप होंगे। सांय 6:30 बजे गुलाब चक्कर में रतलाम स्थापना दिवस (नगर गौरव दिवस) के रूप में मनाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
आयोजित बैठक में समिति के सदस्य प्रदीप उपाध्याय, मोहनलाल धभाई, संतोष पोरवाल, गोपाल शर्मा, आदित्य डागा, राजेष कटारिया, सूरज जाट, प्रहलाद पटेल, भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, राजेश रांका, रमेष पांचाल, राकेष परमार, सुनील माली, अशोक यादव, राजेष माहेष्वरी, रजनीष गोयल, पंडित राजू हॉकी, रामचन्द्र डोई, ईश्वर रजवाडिया, महेन्द्र मूणत, ठाकुर सुरेशचन्द्र चावड़ा, लक्ष्मीनाराण गेहलोत, हितेश कामरेड, हितेश सोलंकी, विनोद राठौर, सुनील रांका, मुरलीधर गुर्जर, विशाल अग्रवाल, विक्रम गुर्जर गट्टू, जोन्टी गुर्जर श्याम सोनी, प्रकाश धभाई, तेजपाल रेडा, बालमुकुन्द चावड़ा, असीम व्यास, राकेश परमार, मुकेश व्यास लालू, नागूसिंह, मुकेश पंड्या, नवीन बैरागी, सत्यनाराण भाटी, कमलसिंह चौहान, प्रहलाद माली, मंगलेश गुर्जर, ओमप्रकाश मकवाना, विषाल चावड़ा, प्रकाश प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Play sound