भाजपा किसान मोर्चा धराड़ मंडल कार्यसमिति की घोषणा

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी लुनेरा, रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना जी तथा भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री रामसिंह जी सिसोदिया की अनुशंसा पर किसान मोर्चा धराड़ मंडल के अध्यक्ष श्री कैलाश जाट ने अपने मंडल के पदाधिकारीयों सहित  कार्यसमिति घोषित कर दी है।उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि पदाधिकारीयों मे 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 मीडिया प्रभारी , 1 सह-मीडिया प्रभारी, 1 आई.टी.सेल प्रभारी, 1 कार्यालय मंत्री तथा 1 सह-कार्यालय मंत्री शामिल है। साथ ही मंडल कार्यसमिति मे 20 अन्य कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया है।