भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा 

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह जी चौधरी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी लुनेरा की सहमति से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री रामसिंह सिसोदिया जी ने भाजपा किसान मोर्चा रतलाम जिले के शेष मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। उल्लेखनीय है कि किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष द्वारा जिले के कुछ मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति पूर्व मे कर दी गई थी।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव ने बताया कि मोर्चे के जिलाध्यक्ष श्री सिसोदिया द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष पद पर श्री विजय पाटीदार को नियुक्ति किया गया है। इसी तरह डॉ.आम्बेडकर मंडल के लिए श्री प्रियेश  छाजेड़, पं.दिनदयाल उपाध्याय मंडल के लिए श्री शम्भुलाल पाटीदार को अध्यक्ष बनाया गया है। श्री विजय पाटीदार को कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की जिम्मेदारी साैंपी गई है। सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष की कमान श्री प्रहलाद पाटीदार को दी गई है। इसी तरह गणेश  धाकड़ जावरा नगर मंडल के अध्यक्ष होंगे। बांगरोद मंडल के लिए श्री वीरेंद्र सिंह सिसोदिया को अध्यक्ष बनाया गया है। श्री बाबूलाल डोडियार राजापुरा माता जी मंडल के अध्यक्ष होंगे तथा श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया मंडल के अध्यक्ष पद पर श्री राजेन्द्र सिंह डोडिया की नियुक्ति की गई है।
संलंग्न:- किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा घोषित मंडल अध्यक्षों की सूचि।