समर्पण निधि संग्रह अभियान बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने का ही माध्यम : श्री काश्यप

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी समर्पण निधि संग्रह अभियान की शुरूआत पार्टी द्वारा 11 फरवरी से प्रारंभ की जा रही है। इस संदर्भ मे पार्टी के अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक स्टेशन रोड़ स्थित रतलाम विधानसभा कार्यालय पर संपंन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए रतलाम शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ तक पहुंचना तथा प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना है ताकि पार्टी के मूलमंत्र बूथ जीता चुनाव जीता को हम प्राप्त कर सके। बूथ विस्तारक योजना तथा समर्पण निधि संग्रह अभियान उसी का हिस्सा है।
श्री काश्यप ने कहा कि पार्टी इस वर्ष को श्री ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के रूप मे मना रही है। श्री ठाकरे शताब्दी वर्ष में पार्टी सहयोग निधि के स्थान पर समर्पण राशि संग्रह अभियान का प्रारंभ 11 फरवरी से करने जा रही है। ठाकरे जी का सपना था कि हम बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करे। सरकारों मे हम पहले भी आते जाते रहे है। माननीय अटल जी जैसा अद्भुत नेतृत्व हमारे पास रहा बावजूद इसके हम कभी सत्ता मे स्थायित्व प्राप्त नहीं कर सके थे क्योंकि हमारा संगठन बूथ तक अपेक्षाकृत उतना मजबूत नहीं था।
शहर विधायक श्री काश्यप ने कहा कि ठाकरे जी चाहते थे कि हमारा संगठन वार्ड, शक्ति केन्द्र तथा बूथ पर इतना मजबूत हो कि हम चुनाव में जीत को स्थायित्व प्रदान कर सकें। पार्टी जहां एक और बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर पहुंच रही है तथा बूथ के प्रत्येक पन्ने पर भी समितियों का गठन कर प्रत्येक परिवार से संवाद कर पार्टी का पक्ष मजबूत करने मे लगी है तो दूसरी तरफ समर्पण निधि संग्रह अभियान के माध्यम से भी हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पहुंचकर पार्टी के प्रति समर्थन रखने वाले नागरिकों से सम्पर्क करेंगे।
इस अवसर पर रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना ने कहा कि हमे पार्टी द्वारा समर्पण निधि संग्रह अभियान के लिए जो लक्ष्य दिया गया है उस लक्ष्य को हम निर्धारित समय से पहले प्राप्त कर लेंगे ऐसा मुझे भरोसा है क्योंकि हमारी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठां के साथ समर्पण भाव से निभाने को हमेशा तत्पर रहता है।
प्रारंभ में अभियान के जिला प्रभारी श्री प्रदीप चौधरी ने अभियान के संबंध में विस्तार से अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष एवं अभियान के सह-प्रभारी श्री जयवंत कोठारी ने तथा आभार प्रदर्शन रतलाम ग्रामीण विधानसभा के अभियान प्रभारी श्री शांतिलाल पाटीदार ने व्यक्त किया।
रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री द्वय श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री निर्मल कटारिया, अभियान प्रभारी श्री प्रदीप चौधरी, अभियान सहप्रभारी श्री जयवंत कोठारी मंचासिन रहे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष द्वय श्री बलवंत भाटी, श्री दिनेश शर्मा, श्री सुनील सारस्वत, श्री धरमचंद चपड़ोद, श्री लालबहादुर पाटीदार, जिला मंत्री द्वय श्रीमती सोना शर्मा, श्री रतनलाल लाकड़, श्री राजेन्द्र पाटीदार, श्री शेलेन्द्र सिंह सिसोदिया, श्री किर्तीशरण सिंह, सह-कोषाध्यक्ष श्री पिंकेश मेहरा, जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, जिला भण्डार प्रमुख श्री दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष द्वय श्री मयूर पुरोहित, श्री नीलेश गांधी, श्री कृष्ण कुमार सोनी, श्री आदित्य डागा, दिनेश धाकड़, श्री राकेश पाटीदार, अभियान के रतलाम शहर विधानसभा प्रभारी मंगल लोढ़ा, रतलाम ग्रामीण विधानसभा प्रभारी शांतिलाल पाटीदार, सैलाना विधानसभा प्रभारी श्री किशोरलाल कसेरा, अभियान के जिला सदस्य श्री विजय चारेल, श्री दिनेश राठौड़, श्री बाबुलाल कर्णधार सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Play sound