अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नईं दिल्ली शाखा राजकोट द्वारा राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश का जन्मदिवस गौसेवा कर मनाएगा

राजकोट । राष्ट्रीय संत श्रमण संघीय मंत्री गुरुदेव कमल मुनि जी म.सा. (कमलेश) के जन्मदिवस 13 फरवरी 2022 को अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच गुजरात शाखा राजकोट द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक गौ सेवा कार्य कर मनाया जाएगा । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नईं दिल्ली गुजरात शाखा राजकोट द्वारा 13 फरवरी 2022 को धारेश्वर महादेव गौशाला भीचरी रोड, लालपरी तालाब के पास, प्रद्युमन पार्क के बाजू में, मार्केटिंग यार्ड के पीछे, राजकोट में गौसेवा का कार्य करेंगे । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नईं दिल्ली गुजरात शाखा राजकोट द्वारा समाजजनों से आग्रह किया है कि राष्ट्रसंत के जन्मदिवस पर गौसेवा के कार्य में अधिकाधिक रूप से सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेंवे ।