धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में अपने धर्म की उपासना करने को स्वतंत्र है लेकिन दूसरों के लिए व्यवधान पैदा नहीं करना चाहिए इसका ध्यान रहे – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

उदयपुर जिला नाई जैन स्थानक 12 फरवरी 2022 । धार्मिक आस्था का विषय व्यक्तिगत होता है उसकी आराधना करने में स्वतंत्र है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने व्यक्त किये ।
उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में अपने धर्म की उपासना करने की स्वतंत्रा है लेकिन दूसरों के लिए व्यवधान पैदा नहीं करना चाहिए इसका ध्यान रहे । मुनि कमलेश ने बताया कि प्राइवेट शिक्षा संस्थाओं में उनकी आचार संहिता का ड्रेस कोड का पालन करना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अनिवार्य है क्योंकि प्रवेश के पहले ही विद्यार्थी को वहां का नियम मालूम होता है ।
राष्ट्र संत ने स्पष्ट कहा कि गवर्नमेंट स्कूल के अंदर अपने धार्मिक चिन्ह धारण करने की सबको आजादी मिलनी चाहिए कल कोई तिलक कृपाण और क्रॉस को लेकर भी आपत्ति उठा सकता।
जैन संत ने धर्म की ओट में नफरत टकराव फैलाने वाले को जमकर लताड़ लगाते कहा सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को खतरा पहुंचे ऐसी इजाजत किसी को नहीं दी जानी चाहिए सब से शांति बनाए रखने की अपील की सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सब मिलकर मान्य करें इससे पूर्व ऐसे समस्याओं का हल सभी धर्म आचार्यों को मिलकर आपस में बैठकर समाधान ढूंढना चाहिए।
नाई विकास समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रसंत कमल मुनि की जन्मदिन पूर्व संध्या पर नागरिक अभिनंदन करते हुए कल विशाल पैमाने पर त्याग तपस्या सेवा के रूप में मनाने की तैयारी की देश के दिवाकर मंच के 18 राज्यों में हजारों कार्यकर्ता मनी कमलेश का जन्मदिन सेवा और साधना के रूप में मना रहे हैं।