जावरा (अभय सुराणा) । प्राणी मात्र की सेवा ही परमसुख है और नैत्र ज्योति के लिए दिया गया सहयोग पुण्य का अर्जन है।
उक्त विचार धर्मनिष्ठ सुश्राविका श्रीमती चन्दरदेवी कोचट्टा ने आज नैत्रचिकित्सालय मे निःशुल्क मोतियाबिंद नैत्र आप्रेशन के बाद नैत्र रोगियों को दवाई एवं चश्मा वितरण करते हुए व्यक्त किये।आपने अपने धर्मनिष्ठ पति स्व. सरदारमल कोचट्टा की स्मृति मे 21 हजार रूपये असहाय नेत्र रोगियो के आप्रेशन के लिए सहयोग राशि प्रदान की।
कार्यक्रम के प्रारंभ मे लायन्स अध्यक्ष ला. सजी वर्गिस ने कहा कि दानदाताओं के सहयोग से ही हमने नैत्रचिकित्सालय की स्थापना की है और विगत 25 सालों मै हमने 5 लाख लोगों के नैत्र परिक्षण कर अबतक 50 हजार मोतियाबिंद व अन्य टिपिकल नैत्र आप्रेशन कर नैत्र ज्योति के क्षैत्र ख्याति अर्जित की है आपने दानदाताओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए दानदाता श्रीमती चन्दरदेवी का माला व शाल श्रीफल भेट कर बहुमान किया।
इस अवसर पर पुर्व अध्यक्ष ला. सुजानमल कोचट्टा ने कहा कि लायन्स नैत्रचिकित्सालय हमारे लिये सेवा की कर्मभूमी है जबतक हमारी सांसे हे हम निःशुल्क नेत्रज्योति प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है।नैत्रचिकित्सालय चेयरमैन व पुर्व अध्यक्ष क्रमशः लायन अनिल धारीवाल, ला.विजय पामेचा, सचिव ला.संजय चपडोद,ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मेनेजर जे .पी. श्रीवास्तव ने किया आभार कोषाध्यक्ष ला. शरद डुंगरवाल ने माना।