रतलाम । रतलाम शहर में बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान एवं मतदाता सूची परीक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक रतलाम जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 12 फरवरी को आयोजित की गई। बैठक में नवगठित सेक्टर इंचार्ज, मंडलम एवं वार्ड समन्वयक के साथ शहर के वरिष्ठ कांग्रेस जन शामिल हुए।
स्वागत भाषण देते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने सदस्यता अभियान एवं घर-घर चलो अभियान की रूपरेखा के बारे में बताया । रणनीतिकार श्री संजय कामले ने मतदाता सूची परीक्षण की बारीकियों से अवगत कराया प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने सभी कांग्रेस जनों से एकजुट होकर भाजपा के अन्याय वादी सरकार से संघर्ष करने का आह्वान किया। सभी को शीघ्र पोलिंग बूथ गठन के निर्देश दिए।
कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस से रतलाम जिला प्रभारी श्री अमिताभ मंडलोई एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक श्री कांतिलाल भूरिया श्री अजय चोरडिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री जेम्स चाको ने किया एवं आभार प्रदर्शन पारस दादा सकलेचा ने किया। अतिथियों का स्वागत श्रीमती यास्मीन शेरानी शांतिलाल वर्मा मुबारिक खान रजनीकांत व्यास राजीव रावत सतीश पुरोहित ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, कमरुद्दीन कछवाहा, मोहसिन खान, बसंत पंड्या एवं बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना संजय छाजेड़ मीना बग्गा आदि ने किया ।