जावरा (अभय सुराणा) । आचार्य भगवन श्री रामलालजी महाराज साहब के दीक्षा दिवस एवं राष्ट्रसंत श्रमण संघीय मंत्री ,पशु पक्षियों की सेवा के प्रेरक स्तंभ, क्रांतिकारी संत श्री कमल मुनि कमलेश के 66 वे जन्मदिवस के उपलक्ष में12 फरवरी रविवार को श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा जीव दया सोसायटी जावरा पर गायों को गुड़ एवं चारा खिलाया जाएगा वही दोपहर 12:00 बजे अन्न क्षेत्र में गरीबों को भोजन भी कराया जाएगा। उक्त जानकारी संस्था के जीव दया प्रकोष्ठ के संयोजक अशोक लुक्कड़ एवं सहसचिव श्री प्रकाशचंद श्रीश्रीमाल ने दी।