श्री जैन श्वेतांबर वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा स्थानीय जीवदया सोसायटी गोशाला पर गौ सेवा की गई

जावरा (अभय सुराणा ) । जहाँ संतो का समागम ना हो पर उनके विचार मानव जीवन को सार्थक करतें हुए लगातार हमें धर्म के प्रति सजग रखतें हुए जीवदया मानव सेवा के माध्यम से परोपकारी कार्य कि प्रेरणा देते रहतें है ऐसे ही बिरले महापुरुष जो व्यसन मुक्ति के प्रणेता मुक प्राणियों एवं मानवीय सवेंदना के प्रति सदा सजगता के साथ चितंन करतें हुए सभी के कल्याण के लिये आतुर आचार्य भगवन श्री रामलाल जी महाराज साहब के दीक्षा दिवस एवं आचार्य श्रीमद जयंतसेन सुरेश्वरजी के आचार्य पद पाटोत्सव व जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म सा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा रखनें वाले श्रमण संघीय मंत्री राष्ट्रसंत श्री कमल मुनी जी म सा के 66 वें जन्मदिन के पावन प्रसंग पर श्री जैन श्वेतांबर वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा स्थानीय जीवदया सोसायटी गोशाला पर गायों को गो ग्रास एवं गुड का आहार कराने के अवसर पर वरिष्ठ संघ के अध्यक्ष एवं जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभय सुराणा ने व्यक्त किए। आपने कहा कि संतों की प्रेरणा हमारा मार्ग प्रशस्त करती है तथा हमे जीव दया मानव सेवा आदि के लिए हमेशा प्रेरित करती है। आज का दिन बड़ा सौभाग्यशाली है।
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति
वरिष्ठ संघ के जीवदया प्रेमी कनकमल काठेंड, शैतानमल दुग्गड, अशोक लुक्कड, सुरेंद्र पोखरना, बसंतीलाल चपड़ोद शांतिलाल डांगी ,महावीर डांगी, मनोहरलाल चपडोद, नेमीचंद जैन सुरेशचंद्र सुराना प्रकाशचंद श्रीमाल राजकुमार हरण, पारसमल औरा जैन दिवाकर विचार मंच के संदीप राका, शेखर नाहर आदि साथी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सचिव महावीर डांगी द्वारा किया गया अंत मे आभार कार्यक्रम संयोजक अशोक लुक्कड द्वारा व्यक्त किया गया।उक्त जानकारी वरिष्ठ संघ के उपाध्यक्ष सुरेश मेहता द्वारा दी गई ।