राष्ट्रसंत के 66 वें जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली रजि के तत्वावधान में निशक्तजनों को भोजन कराया गया

जावरा (अभय सुराणा ) । अच्छे कर्मों का फल अच्छा होता है जो संतो के सानिध्य में रहकर भगवान महावीर स्वामी के वचन अच्छे मार्ग पर चलनें की राह दिखाते है जिससे श्रवण कर उनके उपदेशों से जीवन को नई राह पर चलनें का मार्ग प्रशस्त कर जीवदया एवं मानवसेवा के कार्य के प्रति दृढ़ संकल्पित करतें हैं ऐसे ही बिरला संत जो अपनें दिक्षा पर्याय से लेकर आज तक गायों को संरक्षण व्यसन मुक्ति का संदेश देने वालें जिनकी प्रेरणा से देशभर में कई गोशाला का संचालन कराने वाले जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म सा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा रखनें वाले श्रमण संघीय मंत्री राष्ट्रसंत श्री कमल मुनी जी म सा के 66 वें जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली रजि के तत्वावधान में स्थानीय महावीर सेवालय अन्नक्षेत्र रावण द्वारा एवं शासकिय चिकित्सालय पर निशक्तजनों को भोजन कराया गया. इस मोके पर जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली रजि के संगठन मंत्री अभय सुराणा, राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी एवं जैन कांफ्रेंस वैयावच्चय योजना के प्रांतीय मंत्री संदीप रांका, जैन दिवाकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष एवं जैन कांफ्रेंस प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य शेखर नाहर, सुरेश मेहता बसंतीलाल चपडोद, पारस मल औरा, प्रकाशचंद्र श्रीश्री माल, शांतीलाल डांगी, महावीर डांगी, राजकुमार हरण,नेमिचंद लोढा आदि गुरुभक्त उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने किया अंत मै आभार शेखर नाहर द्वारा व्यक्त किया गया है।