जिला सहकार भारती की बैठक आयोजित, सदस्यता अभियान प्रारम्भ

रतलाम । जिला सहकार भारती के पदाधिकारियों की बैठक रतलाम थोक उपभोक्ता भंडार पर आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र जी शर्मा ने की । बैठक के प्रारम्भ में नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष गोपाल परमार ने स्वागत किया । बैठक की अध्यक्षता कर रहे देवेन्द्र शर्मा ने प्रदेश बैठक में लिए गए निर्णय से जिला पदाधिकारियों को अवगत करवाते हुए सहकार भारती की आगामी योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । बैठक में सभी पदाधिकारियों ने सर्वानुमति से कीर्ति जायवाल को सदस्यता प्रभारी बनाया गया और सहकार भारती जिला सहयोग नीधि के लिए श्री सुभाष मण्डवारिया को मनोनित किया गया। वहीं वार्षिक सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया गया। बैठक में पेक्स प्रमुख सूर्यनारायण उपाध्याय, कैलाश मोदी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त ।
इस अवसर पर नवीन सदस्यता अभियान का श्रीगणेश करते हुए भण्डार के सीईओ श्री जगदीश हरारिया, वीरेन्द्र प्रतापसिंह, पेक्स प्रमुख सूर्यनारायण उपाध्याय, श्री कैलाश मोदी, उच्छभलाल भाटी आदि रसीदें काटकर अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर अर्चना अग्रवाल, दिपाली बुचके, श्रीमती उमा भारद्वाज, अजनीनंदन उपाध्याय, सरोज पुरसनानी, मोडीराम सोलंकी, राजेश शर्मा, सुनील पोरवाल, हरीश शर्मा, संजय आचार्य आदि पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक का संचालन एवं आभार गोपाल परमार ने व्यक्त किया । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी देवेन्द्र भार्गव व रणजीतसिंह राठौर ने दी ।

Play sound