ढोल यात्रा आज दोपहर 4 बजे निकलेगी

रतलाम। जैन दिवाकऱीय पूज्य गुरूदेव स्व. उपाध्याय श्री मूलचंदजी के प्रमुख सुशिष्य, आगम रसिक सरलमना उप प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री ऋषभ मुनिजी म.सा. जो कि रतलाम के गौरव एवं पोखरना परिवार के कुलदीपक का आज दिनाँक 15 फरवरी 2022 मंगलवार (शुल्क पक्ष चतुर्दसी) को जैन दिवाकर स्मारक भवन सागोद रोड़ रतलाम पर दोपहर में देवलोकगमन हो गया है। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावकसंघ नीमचौक के मार्गदर्शन में जैन दिवाकर स्मारक भवन सागोद रोड़ से दोपहर 4 बजे ढोल यात्रा प्रारम्भ होकर त्रिवेणी स्थित मोक्ष धाम जावेगी । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल बाफना, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सुराणा भीलवाड़ा, श्री सुधीर जैन महामंत्री कोटा, आशीष चौरडिय़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा शाखा मंदसौर, श्रीमती कल्पना मुत्था राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शाखा ओरगांबाद आदि समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा राष्ट्रसंत कमलमुनिजी कमलेश म.सा. जो कि उदयपुर के उपनगर में आज विराजमान है । गुरूदेव ने पूज्य गुरूदेव जैन दिवाकरीय श्री ऋषभ मुनिजी म.सा. को अपनी ओर से भावभीनी श्रद्धाजंली अर्पित की।