रतलाम । जैन सोशल ग्रुप सज्जन मिल एवम जैन सोशल ग्रुप मैत्री के द्वारा अपने गो सेवा प्रकल्प के अंतर्गत जैन दिवाकर गो शाला पर नवकार मंत्र जाप एवम गो सेवा का आयोजन किया गया।
जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष नीलेश कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैत्री संस्थापक एवम जैन श्री संघ सचिव भाई अमित रीना कोठारी द्वारा अपनी 17 वी वैवाहिक वर्षगांठ को सार्थक तरीके से मनाते हुए गो सेवा एवम जाप का लाभार्थ लिया गया।
कार्यक्रम की शुरआत जैन दिवाकर मे विराजित म.सा. श्री के द्वारा मांगलिक श्रवण के साथ कि गयी एवम तत्पश्चात नवकार मंत्र जाप आरधना एवम गो सेवा का कार्य किया गया। आयोजन के अंत मे सभी ने नवकारसी का लाभ लिया।
जैन सोशल ग्रुप मैत्री से दीपक सेलोत, अर्पित संघवी , प्रवीण पटवा, राहुल नवलखा, ओनिल पगारिया,गौरव कास्टिया, आशीष नवलखा, मनोज अग्रवाल , विनय वोहरा, सौरभ वोहरा, चंदन सेलोत, सुमित पुंगलिया, धर्मेंद्र रांका, मयंक जैन, पीयूष नवलखा, ललित तातेड़, संदीप सकलेचा, मिलान राखेचा, रक्षम नीलेश कोठारी, खुशबु अमित गांग, डिंपल नवलखा, रितिका संघवी,पिंकी पटवा , अंजलि नवलखा, सोनम पगारिया, संध्या चोपड़ा, अल्पा वोहरा, निधि जैन, सुरभि रांका, नीलम तांतेड़ एवम जैन श्री संघ के प्रकाश नांदेचा,राजेश चोपड़ा, राहुल रांका,तरुण डांगी उपस्थित रहे। अंत में आभार राहुल रांका ने माना। जैन सोशल ग्रुप मैत्री एवम जैन श्री संघ सज्जन मिल से अमित कोठरी द्वारा सभी सदस्यों को जीव दया कार्यो को आगे भी निरंतर करने का आवाहन किया गया।