

देलवाड़ा चारभुजा गौशाला 15 फरवरी 2022 । गाय के द्वारा हमारे तामसिक गुण दूर होकर सात्विक गुणों का आत्मा में होता है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने 145 बीघा में चारभुजा गौशाला के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते कहा कि पंचगव्य रोगों से मुक्ति का प्रदाता है शांति का निर्माता है। उन्होंने कहा कि जहां पर पशु का कत्ल होता है वहां भूकंप अतिवृष्टि अनावृष्टि और प्राकृतिक प्रकोप को खुला निमंत्रण देने के समान है।
स्वामी अवधेशानंद जी ने बताया कि गाय की रक्षा में ही सृष्टि और मानवता की रक्षा निहित है। महंत ज्ञानानंद जी ने कहां की जन्म देने वाली मां कुछ समय पालन करती है यकीन गाय जीवन पर्यंत हमारा पालन करती है वह पूरे विश्व की माता है।
मुनि कमलेश के जन्मदिन के उपलक्ष में उपस्थित भारी जनसमूह ने ₹10 रोज के 1000 मेंबर बनाने का संकल्प लिया फतेहपुर देलवाड़ा बिलो ता के सरपंचों सहित सभी धार्मिक सामाजिक राजनीतिक प्रमुख ने भाग लिया 16 फरवरी देलवाड़ा जैन स्थानक में प्रवचन होंगे यहां से घोड़ा घाटी सेमल कड़िया 17 फरवरी को प्रवचन होगा 20 फरवरी को फतेहपुर 21 फरवरी को गोगुंदा दोनों स्थानों पर गौशालाओं के उद्घाटन होंगे।