गोचर भूमि भू माफियाओं से मुक्त कराई जाए – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

  • राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश का होली चातुर्मास चित्तौड़गढ़ में होगा सम्पन्न
  • महाराणा प्रताप के संस्थापक श्री मोहन श्रीमाली जी ने 1100000 रुपए की घोषणा की साथ ही विहार धाम बनाने का संकल्प लिया
  • फतेहपुर गौशाला के लिए करीब 15 लाख की राशि दानदाताओं ने दी

फतेहपुर जैन स्थानक भवन 20 फरवरी 2022। एक तरफ गाय माता की जय बोल के आरती उतारते हैं दूसरी तरफ गोचर भूमि पर अवैध कब्जा सरासर अन्याय है धर्म के साथ धोखा है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने गौशाला उद्घाटन समारोह को संबोधित करते कहा कि वह कसाई से कम नहीं है जो गौ माता के मुंह से निवाला छीन कर कसाई जैसा काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है गोचर भूमि भू माफियाओं से मुक्त कराई जाए राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश सरकारों द्वारा उसको अनदेखा करना संविधान का अपमान करने के समान है।
मुनि कमलेश के 66वें जन्मदिन समापन समारोह पर करीब 3 बीघा की जमीन श्रीमती कंकू बाई मांगीलाल पारलेचा जी ने प्रदान अखिल भारतीय जैन जिला के विचार मंच से नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरपंच जगन्नाथ प्रसाद डागलिया ने हल्दीघाटी में भामाशाह राणा प्रताप गौशाला के 3 बीघा जमीन प्रदान की साथ ही तुला में विहार धाम बनाने का संकल्प लिया । महाराणा प्रताप के संस्थापक श्री मोहन श्रीमाली जी ने 1100000 रुपए की घोषणा की साथ ही विहार धाम बनाने का संकल्प लिया कड़िया और घोड़ा घाटी में भी गौशाला बनाने का प्रस्ताव पास हुआ। फतेहपुर गौशाला के लिए करीब 15 लाख की राशि दानदाताओं ने दी । श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फतेहपुर के अध्यक्ष प्यार चंद जी कोठारी सुरेश जी कोठारी पवन जी कोठारी भगवान जी वीरवाल मांगीलाल जी मादरेचा कालू लाल नागदा ने अतिथियों का स्वागत किया । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली महिला शाखा की राष्ट्रीय मंत्री भावना जैन, मुंबई सेमा मचीन कठार करई कड़िया उदयपुर चित्तौड़गढ़ आसपास के कई श्री संघ ने समारोह में भाग लिया । इस प्रकार इस इलाके में तीन गौशाला और तीन विहार धाम का सपना साकार हुआ । होली चातुर्मास चित्तौड़गढ़ श्री संघ को प्रदान किया गया । घनश्याम मुनि जी ने मंगलाचरण किया गौतम मुनि जी ने विचार व्यक्त किए ।

Play sound