श्री जैन श्वेतांबर वरिष्ठ सेवा समिति ने गोसेवा के साथ विवाह वार्षिकी मनाई

जावरा (अभय सुराणा)। श्री जैन श्वेताम्बर वरिष्ठ सेवा समिति के मिडिया प्रभारी सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि वरिष्ठ संध सेवा समिति द्रारा आज संध के सेवाभावी सदस्यों की वैवाहिक वर्षगांठ पर जीवदया सोसायटी व श्री गोपाल इफ्तिखार गोशाला मे गोमाताओ को गुड व हरी धास खिलाई।
श्री कोचट्टा ने बताया कि वरिष्ठ संध के अध्यक्ष अभय सुराणा सचिव महावीर डांगी कोषाध्यक्ष शांतिलाल डांगी के साथ ही कार्यक्रम संयोजक अनिल चोपड़ा ने संध के सदस्य बसन्तीलाल पुष्पाजी चपडोद, श्री विनोद मंजूजी बरमेचा, का तिलक लगाकर हार पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर यह रहे उपस्थित
पुखराज पटवा, नगीन सकलेचा अशोक लुक्कड़ बसंती लाल चपडोद सुजानमल कोचट्टा सुशील कोचट्टा नेमीचंद जैन मनोहरलाल चपडोद अनिल चोपड़ा राजकुमार हरण प्रदीप सिसोदिया अभय सुराणा महावीर डांगी शांतिलाल डांगी आदि सदस्यों के साथ आज पोतों ने भी भाग लिया तथा सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नवकार महामंत्र प्रभु महावीर का स्मरण किया गया।