भू-माफियाओं के विरुद्ध जिले में कार्रवाई लगातार जारी

गंगासागर क्षेत्र में हथियाई गई 50 करोड़ रुपए भूमि पुनः नगर निगम के नाम होगी

रतलाम । रतलाम शहर के गंगासागर क्षेत्र में भू-माफिया द्वारा हथियाई गई लगभग 50 करोड़ रुपए की भूमि पुनः नगर निगम के नाम होगी। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा रतलाम जिले में भू-माफियाओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं और बेशकीमती जमीन वापस ली जा रही है। एक और प्रकरण में रतलाम के गंगासागर क्षेत्र में किसी भू-माफिया द्वारा नगर निगम की लगभग 4 हेक्टेयर भूमि अपने नाम करा ली गई थी जिसकी जांच के आदेश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। कार्यवाही के साथ उक्त भूमि पुनः नगर निगम के नाम की जाएगी।

Play sound