आनंद कॉलोनी रोड से लगी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

रतलाम । कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत सोमवार को रतलाम शहर की आनंद कॉलोनी से लगी कालिका माता मंदिर की भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया। शासकीय अमला प्रातः स्थल पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। भूमि का मूल्य लगभग डेढ़ से 2 करोड रूपए है।

Play sound