रतलाम । प्रमुख सचिव आयुष विभाग म.प्र. शासन के निर्देशन में एवं कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के मार्गदर्शन आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा शा. प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रीतमनगर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 12 स्टाफ सदस्य एवं 98 छात्र एवं छात्राओं सहित कुल 110 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरित की गई। विर में डॉ नीतू कटारा,डॉ रुचि गोस्वामी, ने स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुष विभाग की और से श्री कैलाश गोदार, श्री राकेश निनामा, श्रीमती श्वेता कुशवाह ने अपनी सेवाएं दी। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान ने आमजन से आयुष औषधियों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।