हलचल रंगमंच क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शहर विधायक श्री कश्यप ने क्रिकेट खेलकर किया

रतलाम । हलचल रंगमंच द्वारा आज आईटीआई मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शहर विधायक चेतन्य कश्यप ने किया। इस टूर्नामेंट में 16 टीम भाग लेगी। जिसमें रतलाम शहर सहित मध्य प्रदेश, राजस्थान ,गुजरात भी शामिल है। यह टूर्नामेंट 22 फरवरी 2022 से प्रारंभ होकर 27 फरवरी 2022 को समापन होगा ।इसमें विजेता टीम को ₹1लाख व ट्रॉफी दी जाएगी तथा उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए व ट्रॉफी दी जाएगी । मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज के लिए आकर्षक पुरस्कार रहेंगे। शहर विधायक श्री चेतन्य कश्यप हलचल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया ।आज के मुख्य अतिथि शहर विधायक चेतन्य काश्यप, भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, भाजपा पूर्व पार्षद प्रहलाद पटेल रहे। सर्वप्रथम शहर विधायक चेतन्य कश्यप ,भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व पार्षद प्रहलाद पटेल व श्री जैन का स्वागत हलचल रंगमंच संयोजक राकेश मिश्रा ने किया। तत्पश्चात हलचल रंगमंच के सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला से किया। मुख्य अतिथि शहर विधायक चेतन कश्यप अपने उद्बोधन में कहा कि खेल का वातावरण बनाना, युवाओं को और लोगों को जोड़ना खेल के प्रति रुचि पैदा करना और हर समय एक्टिव रहना ।यह सब सराहनीय कार्य है। खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलें जिससे कि शारीरिक और मानसिक विकास दोनों होते है।उद्बोधन के पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया परिचय प्राप्त करते हुए खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को पुष्प माला पहनाई व टांस कराया। टॉस होने के पश्चात मुख्य अतिथि को बल्ला दिया गया। जिससे खेल की शुरुआत की गई । शहर विधायक चेतन्य कश्यप ने शानदार तरीके से गेंद को मारते हुए क्रिकेट का शुभारंभ किया। पहला मैच टॉस जीतकर रिलायबल और इंडियन के बीच रहा रिलायबल ने 132 रनों का लक्ष्य दिया । जिसको 11.5 ओवर में रतलाम इंडियन ने जीत लिया। दूसरे मैच में बाबूस ने टॉस जीतकर 123 रन बनाए जवाब में एमपी पुलिस 89 रन पर ऑल आउट हो गई और बाबूस ने 34 रन से मैच जीत लिया। पहले मैच में अंशुल को मैन ऑफ द मैच और दूसरे मैच में नवीन को मैन ऑफ द मैच दिया गया । प्रिंस बन्ना, टोनी, महेश द्वारा अंपायरिंग की गई। स्कोरिंग गोविंद मालवीय, योगेंद्र सिंह जादौन, राहुल रांका ने की ।कल का पहला मैच सैलाना वर्सेस आनंद रहेगा और दूसरा नंबर वर्सेस दाहोद रहेगा।इसमें संयोजक राकेश मिश्रा, नीलेश पटेल, प्रिंस बन्ना ,टोनी पाल, देवराज, बाबू बंजारा, लोकेश जयसवाल, प्रवीण दीक्षित, गोपाल जाट, नितिन संघवी, महेश प्रजापत ,सुनील पाल, रितेश, ईश्वर, राजेंद्र ,,राहुल राका, संदीप, महेश प्रजापति ,देवराज, आजाद ,अर्जुन, शंकर, गोविंद मालवीय, योगेंद्र जादौन, अरिजीत सिंह , विजय शाह, जयमीन प्रजापत, प्रभु लाल मेघवाल, किशोर सिंह राठौर ,सुशील सेन आदि लोग संस्था के उपस्थित रहें ।यह जानकारी हलचल मंच के संयोजक राकेश मिश्रा ने दी।

Play sound