श्री पार्श्व कुशल जयानंद मनोहर धाम मंदिर पर 8 वी ध्वजारोहण वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

रतलाम। ओम पुन्याहाम पुन्याहाम ओम प्रियताम प्रियताम के जयघोष से बिबड़ोत रोड रतलाम स्थित श्री पार्श्व कुशल जयानंद मनोहर धाम मंदिर पर आठवां ध्वजारोहण वर्षगांठ मिति फागुन वदि 6 दिनांक 22:02 2022 मंगलवार लाभार्थी श्री सोहनलालजी शांतिलालजी चोपड़ा परिवार द्वारा बैंड बाजे के साथ बड़े ही धूमधाम उत्साह से मनाया गया जिसमें प्रातः 8:30 बजे तीर्थंकर परमात्मा का स्नात्र पूजन,
प्रातः 9:30 बजे से सत्तर वेदी पूजन ध्वजारोहण विधि विचक्षण महिला मंडल ग्रुप ने संपूर्ण करवाई मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान की ध्वजा एवं कुशल गुरुदेव की ध्वजा पद्मावती माता की ध्वजा नाकोड़ा भैरव नाथ की ध्वजा के साथ स्वल्पाहार के लाभार्थी श्रीमान सोहनलाल जी शांतिलालजी चोपड़ा परिवार के द्वारा किया गया श्री पार्श्व कुशल जयानंद मनोहर धाम ट्रस्ट के सचिव पूनमचंद धारीवाल ने बताया कि ध्वजा में श्री जैन श्वेतांबर खरतरगछ श्री संघ रतलाम के अध्यक्ष मनसुख चोपड़ा, सचिव जितेंद्र चोपड़ा, एवं श्री पार्श्व कुशल जयानंद मनोहर धाम ट्रस्ट के मोहनराज चोपड़ा, पारसमल पावेचा, श्रेणिक सर्राफ, सोहनलाल चोपड़ा, ललित चोरड़िया, प्रदीप पावेचा, संदीप, सोभागमल चोपड़ा, मोंटी सकलेचा, शैतानमल पावेचा, कमल ललवानी, श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर बाबा साहब का मंदिर जीर्णोद्धार समिति के सचिव अशोक चोपड़ा, उपाध्यक्ष मनोहर छाजेड़, कार्यकारिणी सोहनलाल चोपड़ा, हेमंत बोथरा, विचक्षण बहु मंडल संस्थापक ममता चोपड़ा, डॉली लालन शहर के अनेकों गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में ध्वजा चढ़ाई गई। श्री संघ के गणमान्य नागरिक को हार्दिक हार्दिक धन्यवाद दीया आपने पधार कर जिन शासन की शोभा बढ़ाई।

Play sound