विधायक श्री काश्यप ने मथूरी रोड पर नई फल-सब्जी मंडी स्थापित करने के लिए कलेक्टर से चर्चा की

रतलाम। आगामी 50 वर्षों के परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए उत्पादन तथा आबादी वृद्धि के दृष्टिगत शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप द्वारा लहसुन, प्याज, फल, सब्जी मंडी समीपवर्ती ग्राम मथुरी रोड पर की स्थापित करने के लिए पहल की जा रही है। इस संबंध में विधायक श्री काश्यप द्वारा मंगलवार को कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम से कलेक्ट्रेट कक्ष में चर्चा की गई। मंडी स्थापना के लिए कार्य योजना पर विधायक तथा कलेक्टर द्वारा विचार किया गया।
विधायक श्री काश्यप ने कहा कि शहर में आबादी वृद्धि तथा बढते यातायात के दृष्टिगत आवश्यक है कि रतलाम शहर से बाहर लहसुन, प्याज, फल, सब्जी की मंडी बनाई जाए जिससे वाहनों और कृषकों को आने-जाने की सहूलियत होगी। कार्य सुविधा मिलेगी, अन्य लाभ भी होंगे।

Play sound