रतलाम ।विधायक श्री चैतन्य काश्यप एवं जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा द्वारा 23 फरवरी को टीआईटी रोड डिस्पेंसरी एवं जिला चिकित्सालय रतलाम में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं नवीन कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि टीआईटी रोड डिस्पेंसरी पर स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए भूमिपूजन प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा तथा जिला चिकित्सालय रतलाम में सिटी स्कैन मशीन, ब्लड कंपोनेंट यूनिट एवं एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस (रोटरी सोशल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित) का लोकार्पण प्रातः 11:30 बजे किया जाएगा।