नई पीढ़ी की मदद के लिए आगे आए

रतलाम । नई पीढ़ी के उत्तम भविष्य के निर्माण के लिए सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं को भी अपना दायित्व निभाना चाहिए। हमारी कोशिश नवीन पीढ़ी को सुदृढ़ और उनके भविष्य उज्जवल बनाने में सहायक होती है लायन सदस्यों को सदैव नई जनरेशन के लोगों की आर्थिक मदद के लिए तैयार रहना चाहिए ।
उक्त विचार लायंस क्लब रतलाम गोल्ड की डिस्ट्रिक्ट 3233 जीवन गवर्नर यात्रा पर पधारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रश्मि गुप्ता ने उपस्थित लायन सदस्यों को तथा बाजना ग्राम के विद्यार्थी सुनील खराड़ी को कंप्यूटर प्रदान करते हुए व्यक्त किए । आपने कहा कि हमारा यह दायित्व बनता है कि हमारे इर्द-गिर्द ऐसे बच्चे जिन्हें अपनी पढ़ाई के दौरान आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है । उन्हें चयनित कर आर्थिक मदद और उपयुक्त संसाधन जुटाना चाहिए गोल्ड क्लब द्वारा पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कल्पना राजपुरोहित द्वारा उक्त कंप्यूटर प्रदान किया गया । आरंभ में अध्यक्ष आरती त्रिवेदी ने स्वागत भाषण दिया तथा क्लब द्वारा संचालित सेवा गतिविधियों की जानकारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को प्रदान की । इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन बी.के. माहेश्वरी, झोन चेयरपर्सन प्रदीप लोढ़ा, डिस्ट्रिक चेयरपर्सन दिनेश शर्मा, डॉ. ,सुलोचना शर्मा, रवि बोथरा, वीणा छाजेड़ सहित मूवी नागोरी, भारती उपाध्याय, सरोज ओझा, पुष्पा वासन, संतोष जोशी, भावना राजपुरोहित, कविता राजपुरोहित, रश्मि राजपुरोहित, कोमल पोरवाल आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन संतोष जोशी तथा आभार पुष्पा वासन ने व्यक्त किया ।

Play sound