ग्राम नेगरून थाना ताल जिला रतलाम की घटना के सम्बंध में
रतलाम । आज 23 फरवरी 2022 को थाना ताल पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नेगरून में निर्माणाधीन धार्मिक स्थान पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धर्म विशेष का झंडा लगा दिया है उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी ताल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामवासियों से जानकारी प्राप्त कर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर उचित वैद्यानिक कार्यवाही करते हुए जनमानस सेच र्चा की गई जिनके द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गांव की शांति व्यवस्था भंग करने के लिए उक्त कार्य किया जाना बताया गया । किसी व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है ।
फरियादी रामसिंह राजपूत पिता करणसिंह राजपूत निवासी ग्राम नेगरून की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना ताल पर अप.क्रं. 73/22 धारा 295 ए भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया है वर्तमान में ग्राम नेगरून में शांति व्यवस्था कायम है । अज्ञात आरोपीकी पतारसी हेतु टीमें गठित की गई है इस सम्बंध में व्हाट्सअप व सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा बड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वाली व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी ।