गजकेसरीश्री गणेशी लाल जी म.सा.के पुण्य स्मृति दिवस पर 27 फरवरी को सामूहिक सामायिक एवं श्री नवकार महामंत्र जाप

उदयपुर । मानव एकता के अग्रदूत जगत वल्लभ जैन दिवाकर पंडित रत्न पूज्य गुरुदेव श्री चौथमल जी म. सा. की 127वीं दीक्षा जयंती एवं ाचार्य सम्राट पूज्य श्री देवेंद्र मुनि जी म.सा.की 82वीं दीक्षा जयंती कर्नाटक गजकेसरी श्री गणेशी लाल जी म.सा.के पुण्य स्मृति दिवस पर दिनांक 27 फरवरी 2022 रविवार को सामायिक, श्री नवकार महामंत्र जाप एवं जीव दया दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ।
आर्शीवचन पावन सानिध्य क्रांतिकारी राष्ट्रसंत गो प्रेमी जैन दिवाकरीयश्रमण संघीय मंत्री श्री कमल मुनि जी कमलेश म.सा. तपस्वी श्री घनश्याम मुनि जी म. सा. तपस्वी श्री गौतम मुनि जी म. सा. श्री अरिहंत मुनि जी म.सा. आदि ठाणा, दीप्त तपस्विनी महासाध्वी श्री निरुपमा जी म.सा. महा साध्वी श्री मेघा श्री जी म.सा. साध्वी श्री सोम्या जी म.सा. साध्वीश्री नमिता जी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में सामूहिक सामायिक एवं श्री नवकार महामंत्र जाप$ का आयोजन श्री महावीर जैन समिति(श्री महावीर भवन) हि.सेक्टर-5 उदयपुर में दिं. 27 फरवरी 2022 रविवार को गुणानुवादसभा प्रात: 9.00 किया जावेगा ।
श्री महावीर जैन समिति (श्री महावीर भवन) हि.म. सेक्टर-5 उदयपुर एवं श्री अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच राजस्थान प्रांत समाजजनों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनावें ।

Play sound